पीएम मोदी कई बार अपने भाषणों में भाषिणी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भासिनी क्या है? इस भासिनी में क्या है खास बात ? ये आपके रोजबरोज के जीवन में या फिर बिज़नेस में कैसे काम आ सकती हैं ? तो चलो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे। और इस एप्लीकेशन की साडी जरुरी लिंक्स निचे हैं जो आपको डाउनलोड करने में मदद करेगी।
Bhashini – भाषिणी क्या हैं ?
भाषिणी एक AI ( आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस ) टूल हैं, जो लैंग्वेज ट्रांसलेटर यानि भाषा अनुवादक सिस्टम की तरह काम करेगा। इसकी मदद से जब कोई व्यक्ति अपनी भाषा में बात करेगा तो सुनाने वाला खुद की मातृभाषा में उसे सुन सकता हैं या समाज सकता हैं। इसकी अप्लीकेशन एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं ।
Bhashini – भाषिणी से क्या फायदा होगा ?
भारतीय होने के नाते पहला ख्याल आता हैं की ये सब तो ठीक हैं पर इससे हमें क्या फाय होगा ? तो चलो आपको बताते हैं की आपको और देश को इस एप्लीकेशन के क्या फायदे होंगे ।
- सार्वजनिक हित, विशेष रूप से शासन और नीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि के क्षेत्रों में इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं में सामग्री उपलब्ध होंगी, इससे भारतीय नागरिकों को अपनी भाषा में इंटरनेट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित मिलेगा।
- विब्भिन प्रकार की सरकारी और प्राइवेट सेवाएं भारत के हर नागरिक को इसकी मातृभाषा में मिलेंगी ।
- टूरिज्म को भी बहोत बड़ा फायदा होगा क्योंकि अब तमिलियन लोग गुजरात में आएंगे या गुजराती लोग आसाम घूमने जायेंगे तो आराम से लोकल लोगो से बातचीत कर सकेंगे ।
- सभी भारतीय भाषाओं में डिजिटल सामग्री का वितरण को बढ़ावा देनेसे एक ज्ञान-आधारित समाज का निर्माण होगा जहां जानकारी स्वतंत्र रूप से और आसानी से उपलब्ध होगी और पारिस्थितिकी तंत्र और नागरिकों को “आत्मनिर्भर” बनाएगी।
- भाषिनी के क्राउड-सोर्सिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को आसान उपकरण प्रदान किए जाएंगे और उनकी पसंद की भाषाओं में योगदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वे इस पूरी पहल के प्रमुख लाभार्थी होंगे। भाषिनी के संसाधनों का उपयोग करके स्टार्टअप को नवीन एप्लिकेशन बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
भाषादान क्या हैं ? क्या आप अपनी भाषादान करेंगे ?
भाषिणी ऍप में भाषादान नाम का एक सेक्शन हैं। इसके जरिये भारत का हर नागरिक अपनी भाषा के लिए इसमें योगदान दे सकता हैं । भाषादान के चार विभाग हैं जहा पे अपना भाषा के लिए योगदान दे सकते है। 1) सुनो इंडिया 2) बोलो इंडिया 3) लिखो इंडिया 4) देखो इंडिया ।
सुनो इंडिया में आप को एक रिकॉर्डिंग सुननी होती हैं और फिर उसे टाइप करना होता हैं। या फिर किसी और ने टाइप किया हुआ सही हैं की नहीं वो वेरीफाइड कर सकते हो।
बोलो इंडिया में आप को स्क्रीन पे लिखा हुए वाक्यों को पढ़ना होता हैं यानि बोलना होता हैं और आपकी आवाज रिकॉर्ड होती हैं । या फिर किसी और ने बोलै हुआ रिकॉर्डिंग सुनके वेरिफाइड करना होता हैं की वो सही हैं की नहीं ।
लिखो इंडिया में आप को स्क्रीन पे लिखे हुए वाक्यों को अपनी भाषा में ट्रांसलेट यानि अनुवाद- रूपांतर करना होता हैं। या फिर किसी और के लिखे हुए वाक्यों को वेरिफाइड करना होता हैं की वो सही हैं की नहीं ।
देखो इंडिया में स्क्रीन पे नजर आ रहे चित्रों को देख के उसको बारे में लिखना होता है। या फिर किसी और के लिखे हुए को वेरिफाइड करना होता हैं की वो सही हैं की नहीं ।
मुझे उम्मीद हैं की भारत के भविष्य के लिए आप इसमें अपना योगदान जरूर देंगे। हमने यहाँ लिंक दी हुई हैं उसपे जाकर आप अपना योगदना दे सकते हैं। https://bhashini.gov.in/bhashadaan/en/home
यहाँ देखे अब तक कितने लोगो ने इसमें अपना योगदान दिया हुआ हैं।
अनुवाद – Bhashini
भाषिणी अप्लीकेशन का एक हिस्सा अनुवाद भी है। इससे आप भारतीय भाषाओ को अनुवाद कर सकते हैं। हमने यहाँ लिंक दी हुई हैं इसको आप सेव करले। https://anuvaad.bhashini.gov.in/
भाषिणी एंड्राइड फ़ोन की ऍप डाउनलोड की लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dibd.bhashini&pcampaignid=web_share
भाषिणी एप्पल फ़ोन की आप डाउनलोड की लिंक https://apps.apple.com/gb/app/bhashini/id6446089978
गति रिपोर्टर में आपका स्वागत हैं। प्लीज़ हमारी चैनल को सब्सक्राइब करे और मजेदार न्यूज़ देखिये।
यहाँ पे आप एक वीडियो देखिये जो भाषिणी के बारे में हमारे प्रधान मंत्री क्या कह रहे हैं। वीडियो अंत तक जरूर देखना
और हमारी यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी जरूर करना।